लातेहार, फरवरी 24 -- लातेहार,प्रतिनिधि। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी । सदर प्रखंड के ग्राम बोरसीदाग निवासी परमेश्वर लोहरा द्वारा वृद्धा पेंशन योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदक ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि उन्हें 2025 तक पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा था, किन्तु वर्ष 2026 से पेंशन राशि प्राप्त नहीं हो रही है। इस संबंध में उन्होंने पुनः पेंशन भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु अनुरोध किया है। डीसी द्वारा संबंधित विभाग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.