शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- समाजसेवियों की नाराजगी के बाद पुलिस ने छापा मार कर दो युवकों को सट्टा लिखते हुए पकड़ा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बीते कई दिनों से नगर के पूर्वी मोहल्लों में कई जगह सट्टा खेल जाने की शिकायतें आ रही थी। सट्टा लगाने के दौरान कई लोग बर्बादी की कगार पर आ गए जिस पर बीते दिनों कई सामाजिक लोगों ने पुलिस से नाराजगी जताई थी। इस मामले में कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि एसआई जयप्रकाश भारती व देवेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ कई जगह छापा मारा। उन्होंने बताया कि मौजमपुर स्थित रोडवेज बस अड्डा पर मोहल्ला नितगंजा निवासी साहिल व मोहल्ला बहादुरगंज निवासी वसीम सट्टा लिखता हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से चार सट्टा पर्ची सहित करीब 35 हजार नगद रुपए बरामद हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.