गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- - एनडीआरएफ की टीम ने श्रीलंका में पिछले दिनों ऑपरेशन सागर बंधु चलाकर लोगों को बचाया- इस कार्य के लिए एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के 80 जवानों को सम्मानित किया गया - सम्मान समारोह में एनडीआरएफ के रेस्क्यू अभियान की डीजी ने की सराहना गाजियाबाद, मोहित शर्मा। अदम्य साहस का परिचय देते हुए एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन की टीम ने श्रीलंका में ऑपरेशन सागर बंधु चलाकर अनेक लोगों की जान बचाई। कठिन परिस्थितियों और लगातार बदलते हालात के बीच इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देकर वहां के लोगों को नया जीवन देने वाले जवानों को मंगलवार को एनडीआरएफ के महानिदेशक ने सम्मानित किया। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में पिछले दिनों दित्वा तूफान आया था। इस आपदा में वहां के कई नागरिक की जान खतरे में आ गई थी। भारत सरकार के निर्देश पर एनडीआरएफ की आठवीं ब...