प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। आशादीप परिवार व स्वराज विद्यापीठ की ओर से रविवार को विद्यापीठ के परिसर में मेवालाल लिखित उपन्यास 'टीपू सुल्तान का लोकार्पण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. राजेंद्र कुमार ने टीपू सुल्तान और उनके संघर्ष के निहितार्थ विषय पर परिचर्चा करते हुए अपनी बातें रखी। उन्होंने भगत सिंह की शहादत को याद करते हुए टीपू सुल्तान को पूर्व के समय का शहीद कहा। फिर लेखक कैसे लिखे और पाठक कैसे पढ़े जैसे प्रश्न करते हुए कहते हैं कि आज यदि लोगों का वश चले तो मुगलकाल को इतिहास से बाहर निकाल दें। रविनंदन सिंह ने वृंदावन लाल वर्मा व चतुरसेन शास्त्री को याद करते हुए इलाहाबाद के प्रमुख ऐतिहासिक उपन्यासकार के रूप में मेवालाल व हेरंब चतुर्वेदी का नाम लिया। प्रख्यात आलोचक प्रो. कुमार वीरेंद्र ने संजीव के उपन्यास फांस व जयशंकर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.