रिषिकेष, मार्च 10 -- एम्स में रोगियों की सेवा के लिए तैनात किए सेवावीर न केवल रोगियों और उनके तीमारदारों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर लोगों की जान बचाने के लिए वह रक्तदान भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में सेवावीरों ने छह साल के एक बच्चे को पांच यूनिट ब्लड देकर मानवता की मिसाल पेश की है। ब्लड कैंसर की समस्या से जूझ रहा यह बच्चा रुद्रपुर (हल्द्वानी) का रहने वाला है। बच्चे की मां सुषमा कुमारी ने बताया कि बच्चे को कुछ समय से बुखार के साथ पसीना आने की शिकायत रहती थी। हल्द्वानी के विभिन्न अस्पतालों में जब इलाज नहीं हो पाया तो वह बच्चे को लेकर एम्स ऋषिकेश पहुंचीं। एम्स आकर उसे पता चला कि बच्चे को ब्लड कैंसर है और वह शरीर में तीव्र गति से फैल रहा है। बच्चे के शरीर में खून भी बहुत कम था। इलाज की प्रक्रिया शुरू करते हुए चिकि...