चम्पावत, मई 18 -- जिले में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से आयोजित सहायक वन संरक्षक, लौंगिक अधिकारी एवं वन क्षेत्र अधिकारी की संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी ने बताया कि सहायक वन संरक्षक, लौंगिक अधिकारी एवं वन क्षेत्र अधिकारी की संयुक्त परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज चम्पावत और पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चम्पावत में आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 395 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 257 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि कुल 138 अभ्यर्थी अनुस्थित रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.