गोरखपुर, फरवरी 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पुरवाई कला एवं राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'पुरवाई लोकोत्सव 2026' का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन लोकगीत, लोकनृत्य, संस्कार गीतों की कार्यशाला और लोक संगीत-संध्या ने दर्शकों को लोक संस्कृति के विविध रंगों से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल ने लोक परंपराओं को समाज की आत्मा बताते हुए इनके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। दूसरे दिन की शुरुआत 'संस्कृति की लोकलहर' से हुई। इसमें लोक गायक रामदरश शर्मा ने पारंपरिक संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद लोकगीत एवं लोकनृत्य के संगम में ललित कला एवं संगीत विभाग विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, फ्यूजन डांस अकादमी की टीम, वीर सेन सूफी व समूह, पवन पंछी व कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.