बिजनौर, नवम्बर 13 -- स्योहारा। लोक संस्कृति और नगर की विलक्षण प्रतिभाओं और धरोहरों को बचाने और सबारने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन नगर पालिका के सभागार में किया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता और देवेंद्र कुमार मुख्य लिपिक के संचालन में आयोजित इस बैठक में नगर पालिका के सभी कर्मचारी एन जी ओ प्रतिनिधि आदि के द्वारा भाग लिया गया। इस बैठक के माध्यम से शहर नगर के 25 वार्डों में यदि कोई प्रतिभाशाली व्यक्ति, कलाकार,बाहर से आया कलाकार, गायक, लोग संस्कृति या कुछ ऐसा स्थान है जो दर्शनीय हो सकता है इसका सर्वे मुरादाबाद मंडल आयुक्त आनंजय कुमार के निर्देशों पर किया जा रहा है। सर्वे का यह कार्य 13 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में दो दो कर्मचारियों को लगाया गया है। यह कार्य 15 दिनों में पूर्ण करके इसक...