बिजनौर, नवम्बर 12 -- नगर पालिका के सभागार में बुधवार को लोक संस्कृति और नगर की विलक्षण प्रतिभाओं और धरोहरों को बचाने और संवाररने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के माध्यम से शहर नगर के 25 वार्डों में यदि कोई प्रतिभाशाली व्यक्ति, कलाकार,बाहर से आया कलाकार, गायक, लोग संस्कृति या कुछ ऐसा स्थान है जो दर्शनीय हो सकता है इसका सर्वे मुरादाबाद मंडल आयुक्त आनंजय कुमार के निर्देशों पर किया जा रहा है। सर्वे का यह कार्य 13 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में दो-दो कर्मचारियों को लगाया गया है। यह कार्य 15 दिनों में पूर्ण करके इसकी रिपोर्ट कमिशनर मुरादाबाद को दी जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह भी देखा जाएगा कि किसी वार्ड में कोई ऐसा व्यक्ति तो नहीं है जो पेंशन का हकदार हो और उसकी पेंशन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही हो। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.