अल्मोड़ा, जनवरी 5 -- जीबी पंत राजकीय संग्रहालय की ओर से सोमवार को एकल और विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए। ऑडिशन का उद्देश्य कलाकारों को संस्कृति विभाग में सूचीबद्ध किए जाना था। उदय शंकर नाट्य अकादमी में शुरू हुए दो दिवसीय ऑडिशन कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अंशुल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ जिले की लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाने के लिए जरूरी हैं। इस दौरान डीएम ने लोक कला के क्षेत्र में जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों ने प्रतिभाग कर प्रस्तुति दी। कलाकारों ने लोक संस्कृति, लोक गीत एवं पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया। निदेशक राजकीय संग्रहालय डॉ सीएस चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोक कलाकारो...