पूर्णिया, नवम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत टाइप-टू आदेशों के अनुपालन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने पिछली समीक्षा बैठक दिनांक 21 अक्टूबर के निर्देशों के बावजूद टाइप-टू आदेशों से संबंधित कार्रवाई प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराए जाने पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रथम अपीलीय प्राधिकार द्वारा पारित आदेशों का अनुपालन प्रतिवेदन भी विहित प्रपत्र में उपलब्ध नहीं कराया गया है, जो अत्यंत खेदजनक है। आयुक्त ने सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने यह भी बताया कि जिला एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों द्वारा इस कार्य की समीक्षा नहीं ...