मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, निप्र। लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून के तहत तारापुर प्रखंड के मथुरा गांव निवासी युगल किशोर यादव को न्याय मिला। उन्होंने विद्युत विपत्र की गलत राशि के विरुद्ध लोक शिकायत निवारण कार्यायल में अपील की थी। इस बाबत जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि तारापुर मथुरा गांव निवासी युगल किशोर यादव ने गलत बिजली बिल मिलने पर पिछले वर्ष अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय, तारापुर में अपनी शिकायत दर्ज करायी। लेकिन यहां मिले फैसले से वे संतुष्ट नहीं हुए। लिहाजा इस आदेश के विरुद्ध उन्होंने अपनी शिकायत किला परिसर स्थित जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, मुंगेर में प्रथम अपील दायर की। यहां भी युगल किशोर यादव की प्रथम अपील को खारिज कर दिया और पहले के आदेश को सही ठहराया। इसके बाद जिला पदाधिकारी, मुंगेर-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.