बक्सर, जनवरी 29 -- बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में गुरुवार को डीएम साहिला ने लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई किया। इस दौरान कई अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े थे। मिली जानकारी के अनुसार, डीएम ने 12 लोक शिकायत अधिकार निवारण की सुनवाई की। जिसमें से उन्होंने 03 मामलें का निष्पादन किया। सुनवाई के क्रम में स्थापना उप समाहर्ता आलमा मुख्तार, डीएओ धर्मेन्द्र कुमार, बिजली कंपनी के सहायक अभियंता के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर परिषद के ईओ कुमार ऋत्विक, सिमरी बीडीओ, इटाढी सीओ व सिमरी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...