बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- लोक शिकायत: सुनवाई से नदारद रहने पर चंडी थानेदार से शोकॉज, डीएम ने दिखाई सख्ती द्वितीय अपील में डीएम ने सुनीं 18 शिकायतें, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा अतिक्रमण के मामले में नूरसराय और अस्थावां सीओ से फिर मांगी गई रिपोर्ट बिजली और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी समस्याओं का भी हुआ समाधान सरकारी जमीन पर कब्जा और जबरन रास्ता खोलने के विवाद में अधिकारियों को निर्देश बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत हुई सुनवाई में अधिकारियों की लापरवाही पर डीएम कुंदन कुमार का सख्त रुख देखने को मिला। द्वितीय अपील के तहत आयोजित इस सुनवाई में कुल 18 मामले रखे गए थे। इस दौरान एफआईआर दर्ज नहीं करने से जुड़े एक मामले की सुनवाई में चंडी थानाध्यक्ष के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने था...