मोतिहारी, फरवरी 21 -- मोतिहारी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की तीसरी वर्षगांठ पर पूर्वी चम्पारण जिला इकाई की ओर से शनिवार क़ो कचहरी चौक पर स्टॉल लगा कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी। इसकी अध्यक्षता जिला संयोजक ई. रमेश पासवान ने की। रालोमो चिकित्सा प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि यह अभियान राज्य भर में शुरू हुआ है, जो 25 मार्च तक चलेगा। अभियान के समापन पर जिलों में सांगठनिक चुनाव होगा। जिसमें जिलाध्यक्षों का चुनाव होगा। डॉ. कुमार ने बताया कि हर पंचायत में अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने कहा कि रालोमो को राज्य में मजबूत बनाना है। अभियान में प्रमोद कुमार सिंह, संत सिंह कुशवाहा, विजय कुमार सिंह, धनंजय चंदेल, मुकेश कुमार, ...