सासाराम, जनवरी 27 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित डीएम उदिता सिंह ने कार्यालय कक्ष में जिला स्तर पर लोक भूमि रोक सूची निवारण समिति की बैठक की। बैठक में समिति के समक्ष 13 मामले विचारार्थ प्रस्तुत किए गए। विस्तृत चर्चा व अभिलेखों के अवलोकन के बाद छह मामलों में स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं सात मामलों में आवश्यक अभिलेखों व तथ्यों में त्रुटियां पाई गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...