रांची, जनवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में लोक भवन, रांची में मंगलवार को 'सामूहिक बैंड डिस्प्ले' एवं 'एट होम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, पुलिस महानिदेशक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण एवं सैन्य अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह में 11वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, 6/8 जीआर, जैप-1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रांची एवं विवेकानंद विद्या मंदिर, रांची की बैंड टीमों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत प्रदर्शित झांकियों, परेड एवं बैंड प्रतियोगित...