रांची, फरवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहरवासियों के उत्साह को देखते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश पर लोक भवन स्थित उद्यान को अब 15 फरवरी तक आमजनों के लिए खुला रखने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में इसे केवल 8 फरवरी तक खुला रखने का आदेश था, किंतु फूलों की राजशाही और प्राकृतिक सुंदरता के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए इसकी समय-सीमा बढ़ा दी गई है। उद्यान भ्रमण का समय पूर्व की तरह प्रातः 10 से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित है। दर्शक गेट संख्या-2 से सुरक्षा जांच के बाद दोपहर 1 बजे तक ही प्रवेश कर सकेंगे। रविवार को उद्यान की लोकप्रियता का नया रिकॉर्ड बना, जहां एक ही दिन में लगभग 2.66 लाख लोगों ने भ्रमण किया। 2 फरवरी से अब तक कुल 4.92 लाख लोग मनोहारी फूलों, सजावट और फाउंटेन का दीदार कर चुके हैं। छात्र, युवा और परिवार सहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.