पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मेदिनीनगर के प्रांगण में लोक नृत्य एवं नाटक का प्रतियोगिता हुई। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय 150 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट की प्राचार्य अमृता सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र सिंह, संकाय सदस्य मो. हसन राजा, नूतन कुमारी, मृत्युंजय कुमार, मो. शाहिद अनवर, जितेंद्र कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल के सदस्य मोहम्मद जावेद हुसैन एवं नृत्यांगिनी डांस अकेडमी के निदेशक राजन वर्मा शामिल थे। प्राचार्य ने लोक नृत्य में बच्चों को बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ धीरेंद्र सिंह ने लोक नृत्य की उपयोगिता और लोक में उसकी फैट को रेखांकित करते हुए झारखंड में लोक नृत्य और उसके मह...