हरदोई, दिसम्बर 14 -- बेनीगंज। बेनीगंज क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग एक माह पूर्व किए गए कार्य के बाद प्रताप नगर चौराहा से नैमिष जाने वाला मार्ग तथा प्रताप नगर चौराहा से हरदोई जाने वाला मार्ग नयागांव पुल तक पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। इन मार्गों से प्रतिदिन सुबह से शाम तक करीब 40 हजार वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके सड़कों की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। प्रताप नगर चौराहा निवासी अमित शुक्ला उर्फ गुड्डू, अनीस अहमद, अरविंद शुक्ला, राधे सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के अफसर केवल गड्ढा-मुक्त सड़कों का दावा करते हैं। जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। लोगों का कहना है कि यदि मुख्य चौराहे की यह हालत है तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना...