रांची, मार्च 9 -- रांची। दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल, कमड़े में रविवार को झारखंड प्रदेश अंगिका समाज का होली मिलन सह सम्मान समारोह हुआ। इसमें कवि व लोक गायक सदानंद सिंह यादव को अंगिका साहित्य भूषण सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। सदानंद यादव ने कहा कि काव्य आत्मा के सौंदर्य का शब्द रूप है। मानव होना भाग्य है, कवि होना सौभाग्य। उन्होंने अंगिका समाज के प्रति आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...