देहरादून, फरवरी 1 -- देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी उत्तराखंड के वरिष्ठ लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी से मिलने उनके कंडोली स्थित आवास में मिलने पहुंचे। कोशयारी के अनुसार यह एक आत्मीय मुलाकात थी। जिसमें दोनों के बीच उत्तराखंड की लोक संस्कृति कला, लोक संगीत को लेकर बातचीत हुई। कोशयारी को पद्मभूषण दिए जाने की घोषणा के बाद नेगी दा से हुई यह मुलाकात चर्चाओं में है। नेगी दा अंकिता भंडारी प्रकरण में होने वाली महापंचायत को समर्थन देकर एक बार फिर सुर्खियों में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...