हल्द्वानी, नवम्बर 21 -- वरिष्ठ संवाददाता, हल्द्वानी। लोक गायक गोविंद दिगारी के पिता 73 वर्षीय हिम्मत सिंह दिगारी का शुक्रवार को देहरादून में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। अचानक हृदय संबंधी दिक्कत पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक भरसक प्रयास के बावजूद उन्हें बचा सके। शुक्रवार को चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। हिम्मत सिंह दिगारी वर्ष 1984 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने गांव में रहते थे और क्षेत्र में सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोक गायक गोविंद दिगारी के प्रशंसकों और परिचितों ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुख प्रकट किया और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.