भदोही, दिसम्बर 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित बाबा तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में विश्व कल्याण के लिए विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 21 विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कराया। आचार्यों ने मानव कल्याण की कामना की। यज्ञ के दौरान वातावरण वैदिक मंत्रों और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह यज्ञ प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिससे समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार हो। यज्ञ के समापन पर पूर्णाहुति एवं आरती का आयोजन किया गया। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर आचार्य पंडित विजय पांडेय, त्रिभुवन नाथ पांडेय, गणेश पांडेय, आचार्य शरद पांडेय, राजन पांडेय, दीपू पांडेय, हरिओम मिश्रा, नीरज शुक्ला, मनोज तिवारी, मनोज तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...