गंगापार, मार्च 2 -- भाजपा नेता योगेश शुक्ल पांच मार्च से यमुनापार के 50 से अधिक धार्मिक स्थलों पर पहुंच देवी देवताओं का जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें पूर्ण करेंगें। बताया कि 14 जनवरी से वह लगातार धार्मिक क्षेत्र महाकुम्भ में रहकर त्रिवेणी स्नान कर अनवरत पूजा पाठ में जुटे हुए थे। उनके मन में धार्मिक विचार आया कि वह कोंराव के बढ़वारी स्थित सोमनाथ मंदिर में सबसे पहले जलाभिषेक करने के बाद बड़ोखर स्थित कालिकन मंदिर, मेजा के भटौती पहाड़ी स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ बाबा, शीतला माता मंदिर, मांडवी देवी मांडा, करछना के कोषगण धाम, नैनी के सोमेश्वर नाथ बाबा, आदि वेणी माधव मंदिर, बारा के मन कामेश्वर मंदिर, प्रयाग शहर स्थित अलोपी धाम, कल्याणी देवी मंदिर, मसूरिया धाम मंदिर पहुंच जलाभिषेक कर लोक कल्याण के लिए हवन पूजन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.