जामताड़ा, अक्टूबर 27 -- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सफाई का कार्य पूर्ण जामताड़ा, प्रतिनिधि। आस्था का महापर्व छठ को लेकर अजय नदी सहित विभिन्न तालाबों की साफ सफाई तथा सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। रविवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने जामताड़ा नगर क्षेत्र के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत जामताड़ा के तत्वावधान में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चलाए जा रहे विशेष साफ-सफाई अभियान के तहत सभी घाटों की सफाई का कार्य पूर्ण किया गया है। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार संध्या प्रथम अर्घ्य है। इसलिए सोमवार सुबह सभी छठ घाटों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों पर वस्त्र बदलने हेतु चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार पेयजल की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.