लातेहार, अक्टूबर 29 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का पर्व मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में मनाया गया। चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के छठ तालाब,झरीवा बड़की नदी,मकईयाटांड़,रामघाट नदी तट समेत विभिन्न गांवों के तालाबों, डैम और जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठव्रतियों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजे घाटों पर पारंपरिक लोकगीतों की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही। महिलाओं ने पीले-संतरी वस्त्र पहनकर सूप में ठेकुआ, फल और नारियल सजाकर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। इधर मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा। पूरे बालूमाथ क्षेत्र के घाटों को आकर्षक ढं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.