कुशीनगर, सितम्बर 6 -- कुशीनगर। 13 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना और वाह्य न्यायालय कसया सहित जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। जिला एवं सत्र न्यायालय में यह अदालत जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के अध्यक्ष की अध्यक्षता में लगेगी। इसकी जानकारी अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने दी। उन्होंने जनपद के समस्त अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने की अपील की है। साथ ही ऐसे वाद जो न्यायालय में दाखिल नहीं किए गए हैं, उन्हें प्री-लिटीगेशन स्तर पर निस्तारित कराने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में कि...