फिरोजाबाद, सितम्बर 14 -- फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 139829 वादों का निस्तारण किया। निस्तारण के साथ अर्थदंड एवं समझौते की कुल धनराशि 214569298 रुपये हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश डॉ.बब्बू सारंग ने करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय तक पहुंच का सशक्त, सरल और प्रभावी माध्यम है। लोक अदालतों के माध्यम से विवादों का निस्तारण त्वरित एवं सहज ढंग से होता है तथा पक्षकारों के बीच आपसी संवाद और सौहार्द बढ़ता है। लोक अदालत में समाधान केवल कानूनी दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि आपसी समझ और विश्वास के आधार पर होता है। लोक अदालत का उद्देश्य केवल वादों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.