शाहजहांपुर, मार्च 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पीयूश तिवारी ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के 90304 वादों का निस्तारण हुआ। इसमें विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन 14296 वादो के निस्तारण उपरान्त 467310 रूपये धनराशि का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न राजस्व न्यायालयों द्वारा 64887 राजस्व वादों का निस्तारण कराया गया। आनलाइन चालानी से सम्बन्धित 9962 मामलों का निस्तारण में 1720500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। बैकों के लोन रिकवरी से सम्बन्धित 1157 प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण हुआ। जिला जज विष्णु कुमार शर्मा ने 9 फौजदारी वादों व 1 अन्य सिविल वाद का...