सिमडेगा, नवम्बर 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। मौके पर विद्युत मामलों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल चार बेंचों का गठन किया गया था। मासिक लोक अदालत में कुल 63 मामलों को सूचीबद्ध किया गया था। जिनमें से 52 मामलों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया गया। इसके अलावा विद्युत मामलों से संबंधित विशेष लोक अदालत में 41 मामलों को रखा गया। जिनमें से 24 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। विद्युत मामलों में कुल चार लाख 12 हजार रुपए की राशि पर समझौता हुआ। लोक अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय व समय और धन की बचत होने से आम लोगों ने संतोष व्यक्त किया। -

हिंदी हिन्दुस्तान...