गोड्डा, फरवरी 1 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक अदालत में विभिन्न मामले से संबंधित 28 मामले का निष्पादन किया गया वहीं 609300 रूपये की वसूली की गई। लोक अदालत का संचालन प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में निष्पादित मामले में बैंक रीकवरी के दो मामले में 105000 रूपये का समझौता किया गया। क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 14 मामले में 9300 रूपये एवं बिजली मामले में 144000 रूपये की वसूली की गई। एनआई एक्ट के तीन मामले में 351000 रूपये का समझौता हुआ। मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर दस न्यायिक बेंच का गठन किया गया था। प्रथम न्यायिक बेंच पर पारिवारिक वाद, मेट्रीमोनियल ...