चाईबासा, दिसम्बर 24 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान चाईबासा तथा चक्रधरपुर के न्यायालयों में 7 न्यायपीठों का गठन किया गया, मामलों की सुनवाई करते हुए प्री लिटिगेशन और विभिन्न न्यायालयों में लंबित कुल 211 मामलों का सफल निष्पादन किया गया तथा 5,48,491 की राशि का समायोजन भी हुआ। प्राधिकार के सचिव ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए आवेदन दे सकते हैं। इस मासिक लोक अदालत में विनोद कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, संतोष आनंद प्...