रांची, सितम्बर 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य के सभी न्यायालयों में शनिवार को लगी लोक अदालत में 20,61,878 मामले निष्पादित किए गए। इनमें 9,24,93,44,880 रुपए का सेटलमेंट भी हुआ। मामले निपटाने के लिए 288 पीठों का गठन किया गया था। निपटाए गए मामलों में 19,01,846 मामले कोर्ट पहुंचने से पहले ही निपटा दिए गए। वहीं, कोर्ट में लंबित 1,60,032 केस का निपटारा किया गया। हाईकोर्ट में लंबित 48 मामले निपटाए गए। लोक अदालत का ऑनलाइन उदघाटन चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान, झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। रांची सिविल कोर्ट में झारखंड पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 12 लाभुकों के बीच 27.15 लाख रुपए के चेक बांटे गए। वाहन दुर्घटना मुआवजा में 82 पीड़ितों को 8.70 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक दं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.