हरदोई, दिसम्बर 13 -- हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय महेन्द्र नाथ, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विशम्भर प्रसाद, अपर जिला जज मनमोहन सिंह, कुसुम लता, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज यशपाल, समस्त न्यायिक अधिकारी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन रामेंद्र सिंह तोमर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद मिश्रा व बैंक अधिकारी लोक अदालत में उपस्थित रहे। उत्तराधिकार प्रकृति के 14 वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 128 वाद, पारिवारिक मामलों के 51 जिसमें 22 दंपति साथ-साथ रहने हेतु सहमत हुए,स्थाई लोक अदालत के 6, फौजदारी के 7311 वाद, विभिन्न प्रकृति के 160 एवं जिला प्रशासन द्वारा 6635 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते व अभिस्वीकृति के आधार पर किया गया। बैंकों ने बैंक...