पाकुड़, नवम्बर 30 -- झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत सह विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में बिजली से संबंधित 67 वाद का निष्पादन किया गया। इस क्रम में 20 लाख 48 हजार 59 रुपए का समझौता कराया गया। पीडीजे ने कहा कि लोक अदालत सुलहनीय वादों के निष्पादन का बेहतर मंच है। लोक अदालत मामले के निष्पादन से दोनों पक्षों का समय तो बचता ही है, लोग मानसिक व आर्थिक परेशानियों से भी बचते हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि त्वरित व स्थायी समाधान के लिए लोग मामले के निष्पादन के लिए लोक अदालत में जरूर आएं। वहीं मासिक लोक अदालत में नौ बेंच का गठन किया गया जिसमें 77 वाद का निष्पाद...