बागपत, सितम्बर 14 -- बागपत। बागपत कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण किया गया। एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया। लोक अदालत का उदघाटन जिला जज मनोज कुमार ने किया। इसके बाद वादों के निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों ने शिविर लगाए। जिनमें वाहन चालान, बैंकों से जुड़े ऋण विवाद, पारिवारिक विवाद, बिजली संबंधी विवाद, मोटर वाहन दुर्घटना समेत विभिन्न मामलों से जुड़े वादों का निस्तारण किया किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए लोगों की समस्याओं का तत्काल और समझौते के माध्यम से समाधान किया। लोक अदालत में आने वाले अधिकतर मामलों में जुर्माना आधा किया गया और कई मामलों में समझौते से समाधान भी निकाला गया। अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.