गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम। जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सिविल, बैंक रिकवरी, आपराधिक और वैवाहिक सहित अदालतों में लंबित विभिन्न मामले रखे गए। सभी श्रेणी के 71 हजार 19 मामलों में से 63 हजार 785 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम रमेश चंद्र ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार और जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन सुभाष महला के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। सचिव ने बताया कि मामलों को निपटाने के लिए 20 बेंच जिला न्यायालय गुरुग्राम और एक-एक बेंच पटौदी व सोहना स्थित उपमंडल स्तरीय न्यायालय में लगाई गई थी। संबंधित मुकदमों में सात करोड़ 79 लाख 97 हजार 243 रुपए का सहमति से समझौता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.