पूर्णिया, नवम्बर 26 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंगलवार को अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गयी। यह बैठक प्रधान जिलाजज कन्हैयाजी चौधरी के निर्देश पर प्राधिकार सचिव सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मकसद आगामी 13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी, उपयोगी और जनहितकारी बनाना था। बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के कार्यक्रम और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के दिशा-निर्देशों को विस्तार से साझा किया गया। बताया गया कि इस वर्ष की चौथी और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत पूर्णिया मुख्यालय के व्यवहार न्यायालय के अलावा बनमनखी, धमदाहा और बायसी अनुमंडल में भी एक साथ आयोजित की जाएगी। इस बार कई महत्वपूर्ण श्रेणियों के मामलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.