गया, फरवरी 20 -- गया व्यवहार व शेरघाटी न्यायालय में आठ मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में अधिक से अधिक बैक ऋण मामले से संबंधित नोटिस करने और सुलहवार्ता कर मामले का निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मदन किशोर कौशिक के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरबिंद कुमार दास की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बैक ऋण वाद निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। सचिव ने आमजनों से अपील की कि बैंक ऋण के मामले को सुलह के आधार पर समाप्त कराकर लाभ उठाएं। साथ ही बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में इसके लिए प्रचार प्रसार करें। इस मौके पर बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.