फिरोजाबाद, नवम्बर 11 -- फिरोजाबाद,। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद के तत्वावधान में विधिक सेवा दिवस मनाया गया। स्कूलों एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर जनजागरूकता कार्यक्रम एवं रैलियों का आयोजन किया। प्राधिकरण सचिव अतुल चौधरी एवं पराविधिक स्वयंसेवक अश्वनी कुमार राजौरिया ने छात्र-छात्राओं और बालिकाओं को विधिक सेवा दिवस के उद्देश्य और महत्व समझाते हुए कहा कि आम नागरिकों को न्याय प्राप्ति के अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता और कानूनी उपायों के प्रति जागरूक करना है। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को लगेगी। बिजली, पानी, बैंक, बीमा, पारिवारिक विवाद, दुर्घटना मुआवजा, राजस्व वाद और वाहन चालान संबंधी वादों का निस्तारण होगा। छात्र-छात्राओं एवं बालिकाओं से कहा वह विधिक साक्षरता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। रोहित शंखवार, शंकरलाल या...