बगहा, नवम्बर 15 -- बेतिया, विधि संवाददाता। आगामी 13 दिसम्बर को व्यवहार न्यायालय परिसर बेतिया में आयोजित होने वाले इस साल की चौथी नेशनल लोक अदालत की तैयारी को ले प्रधान जिला जज प्रजेश कुमार ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की । जिसमें विभन्नि न्यायालयों के द्वारा लोक अदालत में कराए जाने वाले वादों को चन्हिति किए जाने की बात कह उन्हें नोटिस जारी कर उनके साथ प्री सिटिंग कर उन्हें लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों का निपटारा कराने जाने के लिए उन्हें तैयार करने की बात कही। उन्होंने समस्त न्यायिक पदाधिकारी को पिछली बार की तुलना से कहीं ज्यादा मामलों का निपटारा कराए जाने की बात कही। इस मौके पर जिला जज ने इस वर्ष सितंबर माह में आयोजित हुए नेशनल लोक अदालत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तीन न्यायिक पदाधिकारी मनीष चंद्रा, ईशा राज तथा सुश्री ने...