गुड़गांव, जनवरी 3 -- विशेष: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम की जिला अदालतों में मुकदमों के बोझ को कम करने के लिए लोक अदालत एक अचूक हथियार साबित हो रही हैं। वर्ष 2025 में जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा आयोजित चार लोक अदालतों ने कुल 3.15 लाख मामलों का निपटारा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह संख्या साल 2026 की शुरुआत में अदालतों में लंबित कुल मामल तीन लाख चार हजार से अधिक हैं। बता दे कि साल 2025 में मामलों के निपटारा करवाने के लिए चार बार लोक अदालत का आयोजन किया गया था। लोक अदालतों में मुख्य रूप से दुर्घटना मुआवजा, ट्रैफिक चालान, चेक बाउंस और घरेलू विवादों जैसे गैर-जघन्य मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया गया, जिससे नियमित अदालतों का कीमती समय बचा। गुरुग्राम जिला अदालत के आंकड़ों के अनुसार साल 2026 की शुरुआत में तीन लाख चार हजार 66...