चम्पावत, मई 10 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला और अन्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सभी न्यायालयों में कुल 178 वादों का निस्तारण किया गया। शनिवार को जिला जज अनुज कुमार संगल के निर्देशानुसार प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते के दिशा निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर और वाह्य न्यायालय टनकपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। वरिष्ठ सहायक समीर चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रथम पीठ सिविल जज जूनियर डिवीजन चम्पावत ने कुल 82 वाद का निस्तारण कर 63,27,684 रुपये और द्वितीय पीठ सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर के न्यायालय में कुल 62 वादों का निस्तारण कर 13,34,838 रुपये का सेटलमेंट किया गया। इसके अलावा जिले के समस्त न्यायालयों के प्री-लिटिगेशन के अंतर्गत मनी रिकवरी के कुल 34 वादों का निस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.