देहरादून, दिसम्बर 13 -- देहरादून में आयोजित लोक अदालत में एक ही दिन में 17,177 वादों का निस्तारण किया गया। इक्कीस करोड पिचहत्तर लाख उन्चास हजार नौ सौ अठासी रूपये की धनराशि पर पक्षकारों के मध्य समझौता हुआ। शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत 10,188 मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन थे। इनमें 18,03,82,734 रूपये की धनराशि के समझौते पर निस्तारित हुए। साथ ही 6991 वादों का विभिन्न बैंकों व अन्य विभागों द्वारा प्री लीटिगेशन स्तर पर निस्तारण किया गया, जिसमें 3,71,67,254 रूपये की धनराशि पर समझौता हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि जिला मुख्यालय देहरादून, बाह्य न्यायालय ऋषिकेश, विकासनगर, बोईवाला, मसूरी एवं चकराता के न्यायालयों में साल की अंतिम सफल राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना ...