नई दिल्ली, जनवरी 10 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) की ओर से शनिवार को राजधानी की जिला अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। एक ही दिन में दिल्ली में सवा लाख से अधिक लंबित मामलों का निपटारा किया गया। यह आयोजन पहले 13 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने तीस हजारी और कड़कड़डूमा कोर्ट परिसरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक अदालतों में सहयोगी सदस्य के रूप में सेवा दे रहे ट्रांसजेंडर, एसिड अटैक पीड़ित और वरिष्ठ नागरिकों की सराहना करते हुए इसे न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण कदम बताया। डीएसएलएसए के सदस्य सचिव राजीव बंसल ने इसे सुलह और स्वैच्छिक समझौते का प्रभावी मंच बताया। सहूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.