गुड़गांव, दिसम्बर 12 -- गुरुग्राम। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह लोक अदालत केवल गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि उपमंडल सोहना और पटौदी में भी लगाई जा रही है, जिसका उद्देश्य बड़ी संख्या में लंबे समय से लंबित मामलों का त्वरित और आपसी सहमति से निपटारा कर आमजन के समय और पैसे की बचत करना है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए कुल 27 जजों की बेंचें गठित की गई हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव राकेश कादियान ने बताया कि मामलों के सुचारू निपटारे के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के लिए 9 विशेष बेंचें और चेक बाउंस से जुड़े मामलों के लिए दस विशेष बेंचें लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त उपमंडल सोहना एवं प...