बुलंदशहर, फरवरी 14 -- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश संजय सिंह के नेतृत्व में बुलंदशहर न्यायालय परिसर के लोक अदालत पार्क में पहली बार आनंद महोत्सव का आयोजन किया गया। काम के तनाव से दूर, हंसी-खुशी के माहौल में आयोजित इस मेले ने न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच नई ऊर्जा का संचार किया। जनपद न्यायाधीश संजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पूर्व, साथी न्यायाधीशों ने जिला जज का बुके भेंट कर स्वागत किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विकास चौधरी के संयोजन में आयोजित इस मेले में न्यायिक अनुशासन के साथ-साथ उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले में न्यायाधीशों और न्यायालय कर्मचारियों द्वारा स्वयं विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में मनोरंजन के लि...