बगहा, फरवरी 20 -- बगहा। व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में नेशनल लोक अदालत को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीजेएम सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति आलोक कुमार चतुर्वेदी ने की। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के निर्देश के आलोक में यह बैठक आयोजित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...