औरंगाबाद, फरवरी 21 -- फोटो- 21 फरवरी एयूआर 74 कैप्शन- शनिवार को बैठक में शामिल सचिव तान्या पटेल औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने अपने प्रकोष्ठ में खनन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। लोक अदालत हेतु खनन से संबंधित सुलहनीय वाद को यथाशीघ्र चिन्हित कर उसकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सचिव ने निर्देशित किया कि विभाग अपने स्तर से भी उक्त मामलों में पक्षकारों तक अपनी पहुंच बनाए। वाद को समाप्त कराने हेतु आवश्यक कदम उठाये। विभाग जितनी जल्दी सूची प्राधिकार को उपलब्ध कराएगा, उतनी आसानी होगी। पक्षकारों को काउंसलिंग एवं वाद निस्तारण आसानी से उपलब्ध हो, इसका प्रयास किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.